फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sand-laden tractor collision student's death

बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत

Mon, 06 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 06 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sand-laden tractor collision student's death
घटना की जानकारी देते मृतक छात्र केे परिजन व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दोस्त की बारात में बाइक से जा रहे चचेरे भाइयों को बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें बीए के छात्र की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर समेेत चालक भाग निकला, जबकि घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। क्षेत्र में लगातार अवैध बालू खनन व ढुलान का काम जारी है।
विज्ञापन


रविवार की रात को देवल के पास हुई इस घटना ने इसकी पुष्टि कर दी है। बनियनपुरवा बदौसा बांदा निवासी सर्वेश यादव (23) पुत्र बलराम रविवार शाम को गांव से बाइक लेकर अपने चचेरे भाई राजबहादुर (22) पुत्र गरीबदास के साथ देवल पहाड़ी बारात में जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसे ही बाइक देवल गांव के मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक सर्वेश की मौत हो गई जबकि राजेश बेहोश हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अंगदप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के सिर व पेट में गहरी चोट आई है। बालू लदे ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लगातार अवैध बालू खनन व ढुलान का काम जारी है। रविवार की रात को देवल के पास हुई इस घटना ने इसकी पुष्टि कर दी है।
 

चित्रकूट। बालू लदे ट्रैक्टर की एक हेडलाइट जल रही थी और दूसरी बंद थी। घायल राजबहादुर ने बताया कि एक लाइट जलने के कारण ही अंधेरे वाले मार्ग में सामने ट्रैक्टर होने का अंदाजा नहीं लग सका।
 
 हादसे में मृत सर्वेश व घायल राजबहादुर दोनों बीए के छात्र थे। चचेरे भाई होने के साथ ही दोनों अच्छे दोस्त थे। रविवार को दोनों अपने एक दोस्त की ही बारात में देवल जा रहे थे। मृतक की मां निर्मला देवी को यह दोहरा आघात लगा है। 2006 में उसके पति बलराम की मौत हो चुकी है। इसके बाद से दो भाई व तीन बहनों में बड़ा सर्वेश पढ़ाई के साथ खेती बाड़ी कर परिवार चलाता था।

कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट मार्ग पर अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़े अधिवक्ता को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हुए। चित्रकूट इंटर कालेज का छात्र दीपक कुमार बाइक से दो अन्य दोस्त अरुण व पवन के साथ देवागंना की ओर जा रहा था। कलेक्ट्रेट गेट के पास सड़क किनारे खड़े अधिवक्ता चतुर सिंह को बाइक ने टक्कर मार दी।


घटना में चारों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। उधर, खोह निवासी पिंटू पुत्र मंगल सोमवार की सुबह घर के पास मोड़ पर बाइक से गिरकर घायल हुआ। कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया निवासी जान मोहम्मद पुत्र अब्बास और अतरौली निवासी अंगद पुत्र भवानीदीन आमने-सामने से बाइक की टक्कर में घायल हुए। सभी बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed