फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Samples of 11 suspected people sent in Chitrakoot

चित्रकूट में संदिग्ध 11 लोगों के सैंपल भेजे

Wed, 29 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Samples of 11 suspected people sent in Chitrakoot
चित्रकूट। कोरोना वायरस की जांच के लिए बुधवार को 11 लोगों का सैंपल भेजा गया। इसके अलावा दो सिपाहियों समेत 17 लोगों की जांच की रिपोर्ट आई है, जो निगेटिव हैं। टेलीमेडीसिन से 150 लोगों की दवा की गई।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने सुबह से ही जिले की सीमाओं पर निरीक्षण कर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी। मप्र की सीमा पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों से कहा कि आने-जाने वालों के नाम पता रजिस्टर में दर्ज करें। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि जिले से दो सिपाहियों समेत 17 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आ गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। अब तक जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। बताया कि बुधवार को ही जांच के लिए 11 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। उधर, सुबह डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने जिले मप्र सीमा से सटे बार्डर की जांच की। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को मास्क का प्रयोग करने को कहा। रजिस्टर में आने-जाने वालों का नाम पता दर्ज करने को कहा। इसके बाद शेल्टरहोम का निरीक्षण कर ठहरे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व भोजन वितरण की जानकारी ली। उधर मप्र सीमा पर रोके गए यूपी के विभिन्न जिलों के लगभग 150 लोगों को यूपी की ओर ले जाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। बुधवार को जानकीकुंड अस्पताल की ओर से उनके भोजन का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज से लाए गए 21 छात्र
चित्रकूट। प्रयागराज मेें पढ़ाई करने गए जिले के 21 छात्रों को बुधवार को रोडवेज बस से लाया गया। इनका थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया है। छात्र अक्षय बालापुर खालसा, राहुल सिंह कंठीपुर, शुभम बरवारा, राजेंद्र कुमार रगौली ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे प्रयागराज में फंस गए थे। हालांकि फोन से परिवार और दोस्तों से संपर्क में थे, लेकिन जिस कमरे में रहते थे, वहां के मकान मालिक ने सुरक्षा के लिहाज से जाने को कहा था। हालांकि उसने किराया नहीं मांगा था। उनके पास भोजन की भी समस्या हो गई थी। कई बार शासन प्रशासन से अपने गांव भेजने की मांग की थी। गांव पहुंचने पर वे और परिजन खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed