फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Samajwadi Party leader Dr. Rajpal Kashyap gave a statement against BJP

तंज: राजपाल बोले- जनता से हार गई भाजपा प्रशासन के बलबूते जीती, श्रीराम मंदिर निर्माण के चंदे में भी किया भ्रष्टाचार

Tue, 13 Jul 2021 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jul 2021 09:43 PM IST
सार

डॉ. कश्यप ने कहा कि 15 जुलाई को प्रदेश के सभी तहसीलों पर भाजपा के काले कारनामों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है। प्रशासन से मिलकर जबरन जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party leader Dr. Rajpal Kashyap gave a statement against BJP
डॉ. राजपाल कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने भाजपा व संघ पर श्रीराम मंदिर निर्माण के चंदे में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। कहा कि जनता से हारी भाजपा प्रशासन के बलबूते पर जीती है।
विज्ञापन


पूरा देश आज महंगाई व कोरोना से परेशान है और भाजपा के मंत्री व नेता जश्र मनाने में लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष/एमएलसी डॉ. कश्यप ने चित्रकूट में मुख्यालय के डाक बगले में पत्रकारों से कहा कि 15 जुलाई को प्रदेश के सभी तहसीलों पर भाजपा के काले कारनामों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है। प्रशासन से मिलकर जबरन जीत हासिल की है। आगामी विधानसभा के चुनाव में जनता जवाब देगी।। महंगाई चरमसीमा पर है। सरकारी योजनाओं पर मनमानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल पर कहा कि भाजपा व आरएसएस ने हमारी आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में चंदे के धन में भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश सरकार की जनसंख्या नीति पर कहा कि भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र भूल चुकी है और आज की जनता को ही भरपेट भोजन नहीं दिला पा रही है।


जातीय आधार पर काम हो रहे हैं। बांदा के कृषि विवि की भर्ती मामला इसका उदाहरण है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता आनंद त्रिपाठी, सत्यनारायण पटेल, निर्भय सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed