{"_id":"6150baa88ebc3e372c06fee6","slug":"salvation-in-the-name-of-gita-gomata-and-shri-krishna-chitrakoot-news-knp6546648119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता, गोमाता तथा श्रीकृष्ण नाम से ही उद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता, गोमाता तथा श्रीकृष्ण नाम से ही उद्धार
विज्ञापन
चित्रकूट। दुनिया में जनकल्याण की भावना को लेकर गाय, गीता और श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिये भ्रमण पर निकले मथुरा-वृंदावन स्थित भगवान श्री कृष्ण योगपीठ के स्वामी प्रज्ञानंद महाराज शनिवार को चित्रकूट पहुंचे।
यहां उन्होंने कामतानाथ प्रमुखद्वार के महंत जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज से मिलकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के संबंध में विचार-विमर्श किया और उनके गाय, गीता और श्रीकृष्ण के संदेश के प्रचार-प्रसार को सराहा।
रविवार को स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने जनजागृति के लिये जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर यादव के यादव आवास पर एक दिवसीय हवन यज्ञ वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ कराया। प्रज्ञानंद महाराज ने कहा कि वह यहां गाय, गीता और श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं।