फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Salaries of two doctors including CMS of Khoh Hospital stopped

Chitrakoot News: खोह अस्पताल के सीएमएस समेत दो डॉक्टरों का रोका वेतन

Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Salaries of two doctors including CMS of Khoh Hospital stopped
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार शिकायतें मिलने पर सीएमएस समेत दो डॉक्टरों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। रमयापुर की शैलजा वर्मा सहित कई स्टॉफ की अनुपस्थिति अधिक रहने पर उनकी सेवा समाप्त करने के लिए नोटिस जारी करने के लिए कहा। मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी के एमओआईसी व बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन रोकने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक व चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। सिजेरियन में प्रगति ठीक न पाए जाने पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधीक्षक खोह डॉ. ओपी भास्कर व गायनोलाजिस्ट डॉ. ऊषा अहिरवार का दिसंबर माह का वेतन रोकने के लिए आदेशित किया। कहा कि अगली सिजेरियन में वृद्धि होगी तभी वेतन दिया जाए। उन्होंने चिकित्साधीक्षक रामनगर को निर्देशित किया कि सिजेरियन की डिटेल रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन

स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट के संबंध में डीएम ने कहा कि जिस एमओआईसी की प्रगति ठीक नहीं पाई जाएगी तो अगले महीने का वेतन रोक दिया जाएगा। कार्य प्रगति ठीक न पाए जाने पर उन्होंने मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी के एमओआईसी व बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। उन्होंंने कहा कि अगली बैठक में प्रगति स्टेट लेबल से ऊपर रहनी चाहिए। इस मौके पर सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, एसीएमओ डॉ. एस के जतारिया, लाल सिंह, पीडी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed