{"_id":"62795ff3d2fb9c2bdf42cfab","slug":"saints-forced-to-bring-water-by-bullock-cart-chitrakoot-news-knp6958605180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी से पानी लाने को मजबूर संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी से पानी लाने को मजबूर संत
विज्ञापन
फोटो-2- जरवामाफी गांव बाहर कुएं से पानी लेने के लिए मौजूद ग्रामीण । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। पाठा अंतर्गत मारकुंडी के जरवामाफी गांव में स्थित बालाजी आश्रम में लगा हैंडपंप एक महीने से खराब है। जिससे आश्रम सहित आसपास रहने वाली बस्ती के निवासी पानी के लिए भीषण गर्मी में जूझ रहे हैं। मजबूरी में दूर से बैलगाड़ी व अन्य साधनों से पानी लाने को मजबूर हैं। समस्या के निराकरण के लिए यहां के निवासियों ने विधायक मानिकपुर व अधिकारियों को पत्र लिखकर हैंडपंप रिबोर कराने की मांग की है।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के जरवामाफी गांव में बालाजी आश्रम है। जहां पर लगा हैंडपंप एक महीने से पानी नहीं दे रहा है। इसी हैंडपंप से आश्रम के साधु-संत सहित आसपास बसी बस्ती के निवासी पानी भरते थे। इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। जो एक किमी दूर बने कुएं से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी कल्लू प्रसाद, मोहल सिंह, रमन प्रसाद, करन ने बताया कि कई बार प्रधान से पानी की समस्या बताई, लेकिन वे बजट का रोना रोते हैं। वहीं, सीडीओ अमित आसेरी ने बताया कि खराब हैंडपंप दुरुस्त कराए जा रहे हैं। गांव के प्रधानों को भी निर्देश दिए गए हैं कि हैंडपंपों को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
निर्वाणी अखाड़ा के महंत सत्यप्रकाश ने बताया कि आश्रम में समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम भी होते है। यहां पर लगा हैंडपंप करीब दो महीने से खराब है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी होती है।