{"_id":"5f74cec48ebc3e9bb02fd834","slug":"sage-saints-of-dharmanagri-expressed-happiness-over-the-court-s-decision-chitrakutt-news-knp5857882180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के फैसले पर धर्मनगरी के साधु संतों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के फैसले पर धर्मनगरी के साधु संतों ने जताई खुशी
विज्ञापन
चित्रकूट। अयोध्या में विवादित स्थल के ढांचे को गिराने के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी समेत 32 लोगों को बरी कर दिया है। इस पर धर्मनगरी के साधू संतों ने मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वालों के बरी होने पर खुशी जताई है।
महंत सीताशरणदास ने कहा कि विवादित ढांचा किसी की साजिश के कारण नहीं गिरा था। इसमें कुछ नेताओं को फंसाया जा रहा था। उनको बरी कर दिया गया है, जिससे उन्हें खुशी है।
तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने सच का साथ दिया है। धर्मनगरी के साधू संत इस फैसले से खुश हैं।
कामदगिरी प्रमुख द्वार के अधिकारी मदन गोपाल दास ने कहा कि विवादित ढांचा गिराए जाने का मामला बहुत दिनों से चल रहा था। फैसले में सभी केे बरी होने पर उन्हें खुशी है।
विज्ञापन
महंत दिव्य जीवनदास ने कहा कि भगवान श्रीराम के कार्य को करने वाले नेताओं को बरी करने से उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्हें विश्वास था कि कोर्ट इनको जरूर बरी करेगा।
संवेदनशील स्थानों पर सुबह से तैनात रहा पुलिस बल
चित्रकूट। बाबरी विध्वंस मामले पर बुधवार को अदालत के फैसले को लेकर जिले भर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। यूपी-एमपी सीमा व मंदिरों के आस पास कडी सुरक्षा देखने को मिली।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सभी संवेदनशील स्थलों पर तैनात पुलिस टीम का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली। मुख्यालय समेत राजापुर, पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर, सरैंया, भौंरी, रामनगर, खोही, भरतकूप व शिवरामपुर में सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। अदालत के फैसले के बाद जिले में कहीं से भी कोई असामान्य बात सामने नहीं आई। संवाद