फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sadhvi Niranjan Jyoti said in Chitrakoot, chaos is spreading through PFI

चित्रकूट में बोलीं, साध्वी निरंजन ज्योति पीएफआई के माध्ययम से फैलाई जा रही अराजकता

Tue, 25 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Niranjan Jyoti said in Chitrakoot, chaos is spreading through PFI
चित्रकूट। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएए को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनैतिक पार्टियां रोटियां सेक रही हैं। पहले सिमी नामक संगठन देश में अराजकता व उपद्रव कराते थे अब नाम बदलकर (पीएफआई) वही काम कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ऐसे तत्वों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है और इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर तीखा हमलाकर कहा कि वह नकरात्मक सोच वाली महिला हैं। प्रधानमंत्री विश्व भर के देशों से संबध सुधारने में लगे हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी में रामायण मेला का समापन करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने डा. राममनोहर लोहिया प्रेक्षागृह के पास पत्रकारोें से बातचीत में कहा कि सीएए किसी तरह का गलत कानून नहीं है। विपक्षी अपनी राजनीति की रोटी सेंकने के लिए जनता को भड़का रही है। पीएफआई के माध्ययम से इसे एक संगठन के लोग हवा दे रहें हैं। इन्हें समय-समय पर करारा जवाब दिया जाएगा। हाल ही में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को दो बडे़ देशों के बीच संबध सुधारने वाला दौरा बताया है। कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढे़ंगे और दोनों देशों की ताकत भी बढे़गी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे में सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। इस मामले में पत्रकारों के सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रियंका गांधी नकारात्मक सोच वाली महिला हैं। यह फिजूलखर्ची नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पूरे विश्व के नेताओं से संबध सुधार कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस संबध सुधार दौरे से देश को कई लाभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed