{"_id":"5f0b387a8ebc3e63d4159e02","slug":"sachiv-nilambit-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5708072101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक विहीन मिला सामुदायिक शौचालय, सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक विहीन मिला सामुदायिक शौचालय, सचिव निलंबित
विज्ञापन
चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जनपद में लागू लॉकडाउन व्यवस्था व विशेष संचारी रोग अभियान नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विकासखंड कर्वी के नारायणपुर गांव और नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड 12 जनकपुरी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा।
साथ ही सदर ब्लाक परिसर के नारायणपुर गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को देखा। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए की ग्राम सचिव करुणा देवी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर है और निर्माण गुणवत्ता सही नहीं है। ग्राम पंचायत से तत्काल हटा दिया जाए। ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करें।
रविवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र को निर्देश दिए कि विशेष सफाई अभियान के दौरान नगर में विशेष व्यवस्था नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को लगाकर अच्छी तरह से नालों की सफाई कराते हुए दवाओं आदि का छिड़काव कराया जाए। डीएम और पुलिस अधीक्षक ने लॉकडाउन व्यवस्था के दौरान लोगों से अपील की है कि घरों पर रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।