फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sabri aur ragav jal prapaat

पर्यटन हब बन रहा शबरी व राघव जलप्रपात

Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
sabri aur ragav jal prapaat
फोटो- 7- पयर्टकों को आकर्षित करता राघव जलप्रपात - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले व आस-पास के क्षेत्रों में शबरी व राघव जल प्रपात लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऐसे में मानिकपुर के इन क्षेत्रों को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है। शबरी जलप्रपात के आसपास व सड़क से लेकर यात्री विश्राम स्थल तक पौधरोपण कर आकर्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के शबरी जल प्रपात में सीढ़ी, रेलिंग और शेड बनाए गए हैं। इसी तरह मऊ गुर्दरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले राघव जल प्रपात में भी पर्यटकों को आकर्षित करने की असीम संभावना है, यदि इन स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाय तो लोगों की यहां आवक बढ़ेगी। यहां भित्तिचित्र, रानीपुर वन्य जीव बिहार, शबरी प्रपात, राघव प्रपात, धारकुंडी, मार्कंडेय आश्रम, अमरावती, बरदहा नदी, खंभेसुर के भित्तिचित्र, शोभन सरकार आश्रम, चर के सोमनाथ मंदिर समेत प्राकृतिक सुंदरीकरण आकर्षित करती है।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने सीएम पोर्टल में पत्र भेजकर राघव जल प्रपात समेत विभिन्न स्थलों को विकसित किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि शबरी जल प्रपात से लेकर अन्य संभावित पर्यटन व धार्मिक स्थलों को आकर्षक बनाया जा रहा है। हाल ही में सरकार की घोषणाओं के कई काम पूरे हो गए हैं। जिनका जल्द ही मुख्यमंत्री लोकार्पण कर सकते हैं। पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र के अधूरे काम को पूरा कराया जाएगा।

फोटो- 8- पयर्टकों को आकर्षित करता राघव जलप्रपात

फोटो- 8- पयर्टकों को आकर्षित करता राघव जलप्रपात- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो-1- अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल की टॉपर छात्रा को सम्मानित करते सांसद आ?

फोटो-1- अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल की टॉपर छात्रा को सम्मानित करते सांसद आ?- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed