फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RSS's national contemplation meeting in Chitrakoot: Jagadguru gave Rashtra Dev Bhava to Sangh chief Mantra

चित्रकूट में आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: संघ प्रमुख को जगदगुरु ने दिया राष्ट्र देव भव: मंत्र

Thu, 08 Jul 2021 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Jul 2021 08:51 PM IST
सार

संघ प्रमुख भागवत ने चित्रकूट में तुलसी पीठाधीश्वर पद्मभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। संघ प्रमुख से हुई बातचीत के बारे में जगदगुरु ने बताया कि उन्होंने संघ प्रमुख से कहा कि चित्रकूट के मानसिक विकास के लिए वह बहुत चिंतित हैं।

विज्ञापन
RSS's national contemplation meeting in Chitrakoot: Jagadguru gave Rashtra Dev Bhava to Sangh chief Mantra
जगदगुरु रामभद्राचार्य से मिले आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से कहा कि चित्रकूट का मानसिक और मन का विकास हुए बगैर यहां का समग्र विकास नहीं होगा। संघ प्रमुख द्वारा जगदगुरु से मार्ग दर्शन मांगे जाने पर उन्होंने राष्ट्र देव भव: (राष्ट्र को देवता मानो) का मंत्र दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को देर शाम संघ प्रमुख भागवत ने चित्रकूट में तुलसी पीठाधीश्वर पद्मभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। संघ प्रमुख से हुई बातचीत के बारे में जगदगुरु ने बताया कि उन्होंने संघ प्रमुख से कहा कि चित्रकूट के मानसिक विकास के लिए वह बहुत चिंतित हैं।
विज्ञापन

यहां मन का विकास नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह 1978 से चित्रकूट की राजनीति कर रहे हैं। मानसिक विकास के मामले में वह हार गए। आरएसएस की बैठक के बारे में कहा कि उन्हें इसमें नहीं बुलाया गया है। वह बुलाने पर भी नहीं जाएंगे। जगदगुरु ने कहा कि संघ प्रमुख से रामजी पर बहुत बात हुई है।

चित्रकूट के जन जन में रामजी के आदर्शों और गुणों की आस्था होनी चाहिए। तभी यहां के मन का विकास होगा। कहा कि संघ प्रमुख को उन्होंने यही मार्ग दर्शन दिया है। उन्हें अपनी एक पुस्तक भी दी है। जगदगुरु ने बताया कि संघ प्रमुख ने उनसे राष्ट्र विकसित करने का मार्गदर्शन मांगा था। इस पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र का मन बदला जाए। बिना इसके भ्रष्टाचार नहीं हटेगा।  

योगी सरकार आएगी, सीट कम हो सकतीं 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चित्रकूट विकास परिषद के गठन पर यह पूछे जाने पर कि सरकार के सिर्फ छह माह बचे हैं, अगली बार योगी सरकार नहीं आई तो यहां कितना काम हो पाएगा, इस पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने दो टूक और तत्परता से कहा कि आएगी, आएगी। उन्होंने कहा कि दो-चार सीट कम आ सकती हैं। जगदगुरु ने कहा कि वह यहां की जिला पंचायत से संतुष्ट नहीं हैं। बहुत गबन हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed