फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roof of Prasad Mukherjee Auditorium blown off in storm.

Chitrakoot News: आंधी म प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत उड़ी

Wed, 10 Jun 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roof of Prasad Mukherjee Auditorium blown off in storm.
फोटो 10 सीकेटीपी 19 आंधी में ऑडिटोरियम सभागार की छत उड़ने के बाद का दृश्य। संवाद
विज्ञापन

फोटो 10 सीकेटीपी 20 आंधी में ऑडिटोरियम सभागार की छत उड़ने के बाद निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य। संवाद
प्रमुख बिंदु
- 2023 में सोनेपुर में श्याम प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की रखी गई नींव
- 425 दर्शक क्षमता के ऑडिटोरियम के निर्माण पर 5.98 करोड़ खर्च हुए
- वर्ष 2024 में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का हुआ था लोकार्पण
- भवन, बाउंड्रीवॉल, पेंटिंग व फर्नीचर इत्यादि पर खर्च हुए 4.21 करोड़
- बिजली कार्य व उपकरण पर खर्च की गई 1.77 करोड़ की धनराशि


कार्यदायी संस्था की निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चित्रकूट। 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मंगलवार की देर शाम आई आंधी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इस दौरान आंधी के झटके श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की इंसुलेटर सीट (छत) भी झेल नहीं पाई। आंधी में ऑडिटोरियम की छत का आधा हिस्सा भी भरभराकर ढह गया। गनीमत रहीं कि घटना के वक्त कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
करीब दो साल पहले बने ऑडिटोरियम पर 5.98 करोड़ खर्च हुए थे। ऑडिटोरियम के संचालन की जिम्मेदारी चित्रकूट विकास प्राधिकरण के पास है। उधर, आंधी में करोड़ों खर्च कर दो साल पहले बने ऑडिटोरियम की छत गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी पाकर बुधवार सुबह जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अधीनस्थ अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया लिया और जांच समिति गठित कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आवास के सामने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की आधारशिला कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने वर्ष 2023 में रखी थी। करीब 425 लोगों की क्षमता के इस ऑडिटोरियम का निर्माण नोएडा के ठेकेदार विकास कुमार ने कराया था। इस ऑडिटोरियम की छत में करीब 800 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में इंसुलेटर सीट (छत) लगाई थी। बीच में फोम और फिर ऊपर इंसुलेटर सीट लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभागार बनने से यहां पर शासकीय, गैर शासकीय व निजी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होने लगे थे। शाम को करीब 10 मिनट के लिए आई तेज आंधी से इंसुलेटर सीट (छत) आधी टूट कर गिर गई। इससे नीचे रखीं कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
छत गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी सौरभ यादव ने मौके ऑडिटोरियम की देखरेख करने वाले कर्मचारियों से जानकारी ली। कुछ देर में कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी पहुंच गए। बुधवार सुबह करीब 10 बजे के पहले ही जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ऑडिटोरियम आ गए। क्षतिग्रस्त छत को देखकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।


जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित

ऑडिटोरियम के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जांच के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की और गठित दल से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा। साथ ही कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक रामफल को क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम का कार्य 20 दिन में पूरा कराने के निर्देश दिए।


गुणवत्ता पर उठाए सवाल

ऑडिटोरियम के सभागार की इंसुलेटर सीट (छत) गिरने के मामले में सदस्य जिला पंचायत मीरा भारती ने कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कहा कि निर्माण में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है। जो मामूली सी आंधी में उड़ कर टूट गई। इससे साफ जाहिर होता है कि गुणवत्ता बहुत खराब थी।


5.98 करोड़ से बना है ऑडिटोरियम

चित्रकूट। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम का निर्माण 5.98 करोड़ से हुआ था। इसमें 4.21 करोड़ से भवन, कुर्सी, पेंटिंग, बाउंड्री वॉल सहित निर्माण कार्य हुए थे और 1.77 करोड़ से लाइट, एसी, पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण लगाए गए थे।


बोले जिम्मेदार------

तेज हवाओं के दबाव में उड़ी इंसुलेटर सीट
चित्रकूट। शाम को पश्चिम व दक्षिण दिशा से आई आंधी में हवाओं का दबाव दीवार के सहारे ऊपर की ओर गया और विंड प्रेशर की वजह से इंसुलेटर सीट उखड़ कर ऊपर उड़कर टूट गई। सभी इंसुलेटर सीट मानक के अनुसार ही लगाए गए थे। आरोप पूरी तरह से गलत हैं।- रामफल, परियोजना प्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम बांदा।

वर्जन
आंधी में ऑडिटोरियम सभागार की छत उड़ने के मामले में गठित जांच दल से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्था को क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम सभागार की छत को 20 दिन में दुरुस्त करने को कहा गया है।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed