फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ronke salary of medical charge , will improve

प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोंके, तभी होगा सुधार

Wed, 29 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 29 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

डीएम नीलम अहलावत ने संस्थागत प्रसव के लक्ष्य के

विज्ञापन
सापेक्ष गत वर्ष की तुलना में कम प्रसव पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि इस कार्य में रुचि न लेने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें।

साथ ही चेतावनी जारी की जाए। टीकाकरण में भी प्रगति कम देख जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका जाए, तभी ये कार्यों में सुधार लाएंगे।

डीएम बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने 2014-15 में 31 मार्च तक कराए गए कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने पाया कि संस्थागत प्रसव के लक्ष्य 20315 के सापेक्ष 17391 हासिल हुआ है। गत वर्ष की तुलना में भी 1145 प्रसव कम पाए गए।

इससे खफा ने सीएमओ से इसमें रुचि न लेने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। नियमित टीकाकरण में भई लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम मिली। इस पर डीएम ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका जाए, तभी कार्यों में सुधार लाएंगे।

आशाओं के शत प्रतिशत प्रशिक्षण में हीलाहवाली पर भी वह नाराज दिखीं। डाटा फीडिंग कम पाए जाने पर उन्होंने डाटा इंट्री आपरेटरों की गाइड लाइन के अनुसार नई भर्ती को कहा।

कहा कि अगर चिकित्साधिकारी सपोर्टिव सुपरविजन की रिपोर्ट और अनुबंधित वाहनों की लागबुक के अलावा भ्रमण न करें तो इनके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed