{"_id":"67cb36aa5ee817611a0d749b","slug":"roadways-bus-driver-and-conductor-beaten-up-machine-broken-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113674-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा, मशीन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा, मशीन तोड़ी
विज्ञापन
चित्रकूट। थाना रैपुरा के भौंरी बस स्टैंड के पास रोडवेज बस में घुसकर प्राइवेट बस चालक ने रोडवेज चालक और परिचालक को गाली गलौज करते हुए मारपीट किया । साथ ही टिकट काटने की मशीन और रुपये वाला बैग बाहर फेंक दिया। पुलिस में चालक की तहरीर पर प्राइवेट बस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिला महोबा के बड़ी हाट निवासी लखनलाल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को कर्वी से बस लेकर प्रयागराज जा रहा था। तभी भौंरी के बस स्टैंड के पास सवारी चढ़ाने के लिए बस रोका तो पीछे से आई प्राइवेट बस के परिचालक बस के अंदर घुस आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट शुरू कर दिया।
साथी परिचालक ने विरोध किया तो टिकट काटने की मशीन और रुपये वाला बैग बस के बाहर फेंक दिया। उसके साथ भी मारपीट की। चालक ने बताया कि पत्थर से मारकर घायल कर दिया। जिससे घायल हो गया। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि चालक की तहरीर पर प्राइवेट बस के परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है