फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roadways bus collided with many vehicles due to brake failure

ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस कई वाहनों से भिड़ी

Wed, 04 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with many vehicles due to brake failure
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में बुधवार की शाम को कौशांबी की ओर जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से कई वाहनों से भिड़ गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बस की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया लेकिन बस व कार में बैठे यात्री चुटहिल हो गए। इस दौरान बस चालक कूदकर भाग निकला। घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर यातायात प्रभारी पूरी टीम के साथ पहुंचे और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चित्रकूट से कौशांबी महेवा की ओर जा रही रोडवेज बस का ओवरब्रिज से उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। बस कार के पिछले हिस्से से टकराई। इसके बाद एक ई-रिक्शा और कुछ बाइक से भी बस टकराई। इसके बाद कुछ दूर जाकर बस रुक गई। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कूदकर भाग निकला। बस में बैठे यात्री भी कूदकर भागे। घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात प्रभारी योगेश कुमार टीम के साथ पहुंचे बस को किनारे खड़ा किया। इसके बाद मार्ग में आवागमन यथावत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed