{"_id":"6245f8e85aed15337b1f365e","slug":"road-complane-cm-chitrakoot-news-knp6886202146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में बनाई जा रही पुलिया में घठिया सामग्री का हो रहा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में बनाई जा रही पुलिया में घठिया सामग्री का हो रहा उपयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। पहाड़ी विकास खंड से बरेठी सूरसेन तिराहे तक सड़क बनाई जा रही है। जिसमें पुलिया का भी निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर जांच की मांग की गई है।
बरेठी गांव से सुरसेन गांव तक लगभग 15 किमी सड़क आधुनिक तकनीकी से बनाई जा रही है। सड़क से लगे कई गांव बसे हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। इसी कड़ी में सड़क पर पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है। आरोप है कि इसमें मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में भी ठीक सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा है। पहाड़ी कस्बे के जोगेंद्र सिंह, बरेठी के तेज प्रकाश व शिव प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि इंजीनियर व अधिकारी की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
लिहाजा पूरे निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। मामले मेें ग्रामीण अभियंता विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मानकों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। शासन स्तर पर एक टीम जांच भी कर चुकी है। जितनी भी सामग्री प्रयोग की जाती है, उसके सैंपल की रुड़की स्थित कार्यशाला में जांच भी की जाती है।