{"_id":"60c640db8ebc3ea6de3f7e87","slug":"road-accident-chitrakoot-news-knp634003347","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डंपर से टकराई कार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डंपर से टकराई कार, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप-शिवरामपुर के बीच कार का पहिया पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। जिसमें कार सवार किशोर की मौत हो गई। छह अन्य परिजन घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग चित्रकूट दर्शन के लिए आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर देर तक जाम लगा रहा। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
ग्वालियर मप्र के सिसगांव गिजोररा निवासी छोटेलाल पुत्र रत्ती अपने परिवार के साथ किराये की कार बुक कराकर चित्रकूट में दर्शन करने आ रहे थे। चित्रकूट में ही पूजन कार्यक्रम भी करना था। शनिवार की देर रात कार का पहिया पंक्चर हो गया जिससे कार असंतुलित हो सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से कार में फंसे छोटेलाल के साथ उनकी पत्नी कमलादेवी, भतीजा मोंटी, पुत्र राजू, मनीषा पत्नी राजकुमार, मीना पत्नी शिवदयाल, गोपाल पुत्र रामहंस व भजनलाल को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मोंटी उर्फ राज (15) की मौत हो गई। मृतक मोंटी के पिता किसान हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मोंटी के माता-पिता शव को गांव ले गए हैं। थाना प्रभारी भरतकूप संजय उपाध्याय ने बताया कि कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी थी लेकिन दुर्घटनाग्रस्त कार को रास्ते से हटा दिया गया है। डंपर की तलाश की जा रही है।