फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reward of 20 thousand arrested in encounter

चित्रकूट: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Reward of 20 thousand arrested in encounter
मानिकपुर (चित्रकूट)। डाकू हनीफ गैंग के सदस्य और 20 हजार रुपये का इनामी संपत मवासी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह देवांगना पहाड़ के पास से मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। संपत मवासी पहले डाकू गौरी गैंग का सदस्य भी था। यूपी और एमपी की पुलिस डाकू की कई माह से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि पुलिस को लगातार पुराना बहिलपुरवा निवासी डाकू संपत उर्फ शिवसंपत मवासी (कोल) के मुख्यालय के आस पास होने की सूचना मिल रही थी। इसी के मद्देनजर सदर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी शुक्रवार की सुबह फोर्स संग देवांगना पहाड़ के कोट तीर्थ के पास पहुंचे। इस दौरान पुलिस को देखकर संपत ने फायर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

डाकू को फायर करता देख पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस को फायर करता देख डाकू संपत भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ाकर उसको दबोच लिया। पुलिस को उसके कब्जे से एक बंदूक व पांच कारतूस भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि कोरोना की जांच कराने के बाद डाकू को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-एमपी पुलिस कर रही थी तलाश
यूपी व एमपी पुलिस कई माह से जंगलों में डाकू संपत मवासी की तलाश कर रही थी। कई बार पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। अभी हाल ही में डाकू ने कुछ गांवों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। ढाई माह पूर्व 15 नवंबर की रात बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसने दो युवकों को पकड़ा और हवाई फायरिंग कर मोटी रकम की मांग की थी। लगातार बढ़ती वारदातों से बहिलपुरवा थाना क्षेत्र व यहां से सटे मप्र के नया गांव थाना क्षेत्र में उसकी दहशत बढ़ रही थी।

चित्रकूट, सतना में आठ मामले दर्ज
संपत के खिलाफ चित्रकूट व सतना जिले के थानों में हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी, लूटपाट व छिनैती के अलावा पुलिस मुठभेड़ के आठ मामले दर्ज हैं। पहले यह डाकू हनीफ के साथ डाकू गौरी यादव के गैंग में रहता था। इसके बाद दोनों ने गैंग छोड़कर बबुली गैंग में शामिल होने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ माह बाद ही ये अपना अलग गैंग बनाकर मऊ, बरगढ़ व रामनगर क्षेत्र में वारदात करने लगे। लगभग सात माह पहले संपत ने हनीफ गैंग का भी साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed