फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rewa wins from Chitrakoot in the last over

अंतिम ओवर में चित्रकूट से जीत गया रीवा

Tue, 10 Dec 2019 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Rewa wins from Chitrakoot in the last over
फोटो- 13- सेमीफाइनल मुकाबले में गुडलेंथ गेंद को सम्मान देता रीवा का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रि केट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बेहद रोचक रहा। अंतिम ओवर में रीवा के बल्लेबाजों की अंतिम जोड़ी ने चित्रकूट से मुकाबला छीन लिया। रीवा की टीम चित्रकूट चैलेंज कप के फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफ ाइनल मैच मंगलवार चित्रकूट क्षेत्र एकादश व रीवा टीम के बीच खेला गया। टास जीत कर चित्रकूट क्षेत्रीय एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 148 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज अन्नू 43, राहुल 25, राजबहादुर ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रीवा टीम ने 19.2 ओवर में नौ विकेट खोकर रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल किया। बल्लेबाज अमित शर्मा 39, विवेक, प्रशांत, ऋषभ ने बेहतरी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

इस मैच के अंतिम ओवर में रींवा का जीतने के लिए तीन रन की जरूरत थी और उसकी अंतिम जोडी मैदान में थी। पहली दो गेंदों में ही रीवा के बल्लेबाजों ने जीत के िलए रन बना लिए। गुरुवार को भदोही व नोएडा के बीच मैच होगा। इस मौके पर डा. रणवीर सिंह चौहान, आशीष सिंह, एसपी सिंह, शानू गुप्ता, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुलशन कुमार, मो जाहिद खान, शेषू जायसवाल, प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed