फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Revenge program encompass Parikrama Marg

बदला कार्यक्रम, परिक्रमा मार्ग पर दिया धरना

Wed, 09 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 09 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Revenge program encompass Parikrama Marg
कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर धरने पर बैठे साधुसंत - फोटो : amarujala
मप्र के अधिकारियों के आश्वासन पर सांकेतिक परिक्रमा पर 24 घंटे पहले ही रोक लगाने की मांग मानने वाले साधु संतों ने बुधवार को अपना कार्यक्रम बदल दिया। शाम को कामदगिरी द्वितीय मुखारबिंद मंदिर के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान साधुओें ने कहा कि परिक्रमा पर रोक  नहीं लगाएंगे लेकिन प्रशासन को जनहित की समस्या के लिए ध्यान जरूर आकृष्ट कराएंगे।
विज्ञापन


अचानक कार्यक्रम बदलकर साधुओं के धरने की जानकारी होते ही मप्र सतना के अधिकारी एक्शन में आए। मौके पर एसडीएम एपी द्विवेदी, तहसीलदार एसपी गौण व एसडीओ पीएल अवस्थी पहुंचे। अधिकारियों ने धरना समाप्त कराने को कहा लेकिन संत नहीं माने। साधु संतों ने कहा कि सीवर लाइन का बंद पड़ा काम चालू कराया जाए। बिहारी चौक से प्रेमपुजारी दास तक ओवर ब्रिज का निर्माण हो। परिक्रमा मार्ग के तुलसी मार्ग पर पुल बनाया जाए। इसके बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें बताया कि इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 28 नवंबर को जानकीकुंड के पास चित्रकूट सतना रोड पर जाम लगाया जाएगा। धरना लगभग एक घंटे तक चला।
विज्ञापन

इस मौके पर सनकादिक महाराज, जगद्गुरु रामस्वरूप महाराज, सीताशरण, रामशरण, कुंज बिहारी शरण, आनंद दास, रामबलराम दास, रघुवर दास, मदन गोपाल व गोविंद दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed