फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Retired secretary and the student's death

रिटायर्ड सेक्रेटरी व छात्रा की मौत

Fri, 10 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 10 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Retired secretary and the student's death
accident shimla
अलग- अलग स्थानों पर हुए हादसे में रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी और छात्रा की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। रैपुरा निवासी रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यपाल (65) गुरुवार शाम साइकिल से घर जा रहे थे। वह  गुंता बांध मोड़ वाले मार्ग पर मुड़े  थे कि इलाहाबाद की ओर से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। तभी उधर से गुजर रहे मानिकपुर निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उनकी मौत हो गई। रैपुरा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक के बेटे सीबीआई में दारोगा हैं। दुर्घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


उधर, बरगढ़ थाना क्षेत्र के सुचेता कालोनी निवासी अंतिमा (7) पुत्री इंद्रभान शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़ी थी। इसी  बीच मुख्यालय से इलाहाबाद की ओर जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना होते ही बोलेरो समेत चालक भाग निकला है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बालिका कक्षा दो की छात्रा थी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर भट्ट गांव के पास निर्माणाधीन सड़क पर आमने सामने से कार व यात्रियों से भरी टेपों की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


टेपों सवार राजुल पुत्र नत्थू, संतोष पुत्र देवराज, संगीता पत्नी राजकुमार निवासीगण तरावं, कादिर पुत्र नाजिर, मो.शेख पुत्र रहमान शेख और सरफराज पुत्र  इमरान निवासीगण सीतापुर घायल हो गए। इसके अलावा राजापुर थाना क्षेत्र के अरकी मोड़ पर अनियंत्रित टेपों पलटने से अमरित पुत्र सुखदेव निवासी भौंरी, डडवा पुत्र चुक्कू निवासी अरकी, रानी मिश्रा पत्नी रामसागर निवासी कसहाई और मनीष त्रिपाठी पुत्र  आनंद निवासी राजापुर घायल हुए।

घायलों को राजापुर पीएचसी में इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed