फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Resolve to uproot those who harm nationalism

राष्ट्रवाद की फसल को नुकसान पहुंचाने वालो को उखाड़ फेंकने का करेंगे संकल्प

Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Resolve to uproot those who harm nationalism
चित्रकूट में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते किसान प्रकोष्ठ के ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा के किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के अष्ट्रावक्र सभागार में हुई। जिसमें किसानों के साथ तालमेल मिलाकर उनके विकास के लिए कार्य करने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कहाकि राष्ट्रवाद की फसल को नुकसान पहुुंचाने वालों को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस बैठक के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी किसान मोर्चा प्रकाश पाल ने कहा कि किसान मोर्चा की यह कार्य समिति राष्ट्रवाद की फसल को नुकसान पहुुंचाने वाली वंशवादी जातिवादी राजनीतिक खरपतावार को उखाड़ फेेंकने का संकल्प करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के तहत किसान जवान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विशिष्टि अतिथि किसान मोर्चा के सह प्रभारी संजय राय ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र की दिशा में बढ़ रही है। किसान मोर्चा की कार्य समिति आगामी कार्ययोजना का निर्माण करके एक-एक किसान संवाद का संकल्प लेकर कार्य करेगी।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बैठक में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। कहाकि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने दी। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र नाथ, प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी सहित किसान मोर्चा के कप्तान सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, बालमुकुंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, दिनेश तिवारी, जगदीश गौतम, तुगाना, शिवशंकर सिंह, रणवीर सिंह, रामबाबू द्विवेदी, घनश्याम पटेल, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल आदि मौजूद रहे।

आज ऐसे होगा कार्यक्रम
चित्रकूट। रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव करेंगे। इसके बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। 11 से 12 बजे तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे। द्वितीय सत्र कार्यक्रम का आयोजन 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। जिसमेेें संगठनात्मक, आगामी कार्यक्रम, चुनावी चर्चा को लेकर चर्चा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का आगमन मंच पर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। तृतीय सत्र की शुरुआत 2 बजकर 30 से 4 बजे तक होगी। जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। समापन सत्र को उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह संबोधित करेंगे। 5 बजकर 25 मिनट पर कार्यक्रम समापन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed