फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reservation is causing the country's talents to go out: Rambhadracharya

आरक्षण के कारण देश की प्रतिभाएं जा रहीं बाहर : रामभद्राचार्य

Mon, 25 Aug 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Reservation is causing the country's talents to go out: Rambhadracharya
फोटो 16 सीकेटीपी-11- परिचय- जगदगुरु रामभद्राचार्य को मिला पुरस्कार।- दिव्यांग विवि फोटो 
चित्रकूट। पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में आरक्षण व्यवस्था सहित कथावाचकों पर सवाल उठाया है। कहा कि आरक्षण के कारण देश की प्रतिभाएं बाहर जा रही हैं। देश में आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सबसे मूर्ख लोग कथावाचक बन बैठे हैं। गांधीजी की वजह से देश का विभाजन हुआ है। आजादी में उनका योगदान केवल एक प्रतिशत रहा है। आजादी क्रांतिकारियों की वजह से मिली है। आक्रांता मुसलमान थे। सवाल उठाया है कि जब ज्ञान और योग्यता के आधार पर प्रतिशत तय होता है तो फिर प्रतिभाओं की दौड़ में आरक्षण क्यों होना चाहिए। उन्होंने इसे राष्ट्र की उन्नति में बाधा बताते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन

कहा कि कोई 99 अंक व 100 प्रतिशत अंक पा ले लेकिन कम अंक पाने वाले को आरक्षण के दबाव में डाॅक्टर बना दिया जाता है। कहा कि 99 अंक पाने वाले घूम रहे हैं। इससे कुंंठित हैं। इस कारण भारतीय प्रतिभाओं का पलायन हो रहा है। जो आरक्षण के बल पर डॉक्टर बना है, वह ऑपरेशन करेगा तो इंजेक्शन सिर पर लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
फोटो नंबर- 11- पुरस्कार लेते जगदगुरु रामभद्राचार्य ।
वाग्देवी ज्ञान भाष्कर पुरस्कार से सम्मानित
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को कर्नाटक के बंगलूरू स्थित वाग्देवी विलाशशाला ने वाग्देवी ज्ञान भाष्कर पुरस्कार से सम्मानित किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने बताया कि इस सम्मान के अंतर्गत उनको 21 लाख रुपये और मां सरस्वती की प्रतिभा भेंट की गई। यह पुरस्कार संस्कृत, साहित्य कला, दर्शन व सनातन धर्म के लिए कार्य करने पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed