फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reports of failed villages in toilets construction

शौचालय निर्माण में फेल गांवों की मांगी रिपोर्ट

Sun, 25 Nov 2018 10:23 PM IST
शौचालय निर्माण में फेल गांवों की मांगी रिपोर्ट
शौचालय निर्माण में फेल गांवों की मांगी रिपोर्ट Updated Sun, 25 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Reports of failed villages in toilets construction
baithak - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने ओडीएफ गांवों व शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा में जो गांव ओडीएफ में फेल हुए हैं उनकी रिपोर्ट मांगी है। नए सिरे से काम कराकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। काम में लापरवाही करने वाले सचिवों की सूची बनाई जाएगी। जिसमें 50 साल से ऊपर वाले सचिवों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए पत्र लिखा जाएगा। सहयोग न करने वाले प्रधानों के खाते सीज कर दिए जाएंगे।
रविवार  कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य स्वच्छता समिति की बैठक  हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक जनपद को ओडीएफ. घोषित किया जाना है, अभी कार्य पूर्ण नहीं हुए है। निर्माण में सहायक विकास अधिकारी पंचायत व्यक्तिगत ध्यान देकर प्रधान और सचिव के स्तर से समस्त ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े शौचालयों को पूर्ण कराएं अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ  कठोरतम कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। फ ोटो अपलोडिंग का कार्य भी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी ने कहा जिन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का शौचालय निर्माण में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उन ग्राम प्रधानों के ग्राम निधि के खातों को सीज कर समिति गठित करके निर्माण कार्यों को कराने हेतु आदेशित किया जाय जिससे शौचालयों के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जा सके। जो ग्राम ओडीएफ. में फेल हुए हैं उनका सत्यापन अधिकारियों से कराकर फेल होने के कारणों पर रिपोर्ट ली जाय।  ऐसे सचिवों की सूची तैयार कर इनके खिलाफ  कार्यवाही की जाएगी तथा 50 वर्ष के सचिवों के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति हेतु विभाग को लिख दिया जायेगा। बैठक में सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित ए.डी.ओ.पंचायत तथा सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed