फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   report,hatya,vaypari

लापता व्यापारी की हत्या कर शव फेंका

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
report,hatya,vaypari
पहाड़ी (चित्रकूट)। चार दिन से लापता किराना व्यापारी का शव पहाड़ी थाना क्षेत्र के नांदी तालाब के पास मिला। व्यापारी की पत्थर से कूचकर हत्या की गई और शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। व्यापारी के भजीते की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चाचा-भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन

चकगौरा गांव निवासी बृृजजीवन लाल (50) की मकान में ही किराने की दुकान है। बीती छह मई को दुकान बंद करने के बाद बृजजीवन बाजार के लिए घर से निकला था, तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मंगलवार की रात पहाड़ी थाना अंतर्गत बेला तालाब के पास उसका अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ था।
विज्ञापन

आशंका जताई गई कि पत्थर से कूचकर हत्या के बाद शव को जलाया गया है। बृजजीवन के भतीजे सोहनलाल ने कपड़ों व शरीर के बाकी हिस्सों से चाचा के शव की शिनाख्त की। बुधवार को भतीजे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चाचा बृजजीवन से गांव के केदार व अश्वनी ने दो लाख रुपए कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। केदार ने 50 हजार रुपये लौटा दिए थे, लेकिन बाकी के डेढ़ लाख रुपये नहीं लौटा रहे थे। रकम मांगने पर दोनों चाचा को धमका भी रहे थे। थाना प्रभारी पहाड़ी अजीत पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक बृजजीवन ने अपनी दुकान के बाहर पेंट से केदार और अश्वनी के नाम के साथ अपनी डेढ़ लाख की उधारी की बात लिख रखी थी। इससे दोनों आरोपियों को अपनी बदनामी महसूस हुई और उन्होंने बृजजीवन को ठिकाने लगाने की ठान ली।

बृजजीवनलाल अविवाहित था। थाना प्रभारी रैपुरा नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि परिजनों ने व्यापारी के गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। घटना स्थल पर मृतक का मोबाइल मिला लेकिन उससे सिम गायब था। इसके अलावा चप्पल, लुंगी व अन्य कपड़े भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed