{"_id":"5f5287258ebc3e54373927bf","slug":"report-filed-against-six-in-air-firing-case-chitrakutt-news-knp580741854","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के पनौटी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार की रात को पनौटी गांव में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान के लोगों के बीच गोलियां चलने से गांव में दहशत हो गई थी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर जानकारी की। इस मामले में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के भाई धनेश कुमार सिंह ने तहरीर में कहा कि कृष्ण प्रताप सिंह ने निर्माण कार्य के लिए ट्रक से ईंटा मंगाया था।
ट्रक चालक राम दयाल जैसे ही अपने ईंट लदे ट्रक को लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनौटी के पास आया तो पहले से मौजूद पूर्व प्रधान विनय सिंह आदि ने बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर से अभद्रता की। जब वह लोग पहुंचे तो मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुन भतीजा अवनीत सिंह, धर्मवीर गुप्ता बचाने आए।
विज्ञापन
उसी समय हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर थाना पहाड़ी में पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं पूर्व प्रधान विनय सिंह का कहना है गांव में साथी के साथ दरवाजे में बैठे थे। ट्रक ड्राइवर जान से मारने की नियत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। तब खुद बचने का प्रयास किया। गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर से जानकारी ले रहे थे। तभी वर्तमान ग्राम प्रधान अपने भाई एवं अन्य साथियों के साथ आए और फायरिंग करने लगे।