{"_id":"67b231b4e7f779caf409a404","slug":"report-filed-against-four-on-court-orders-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113185-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर कस्बे के एक व्यापारी को परेशान कर गाली गलौज व रंगदारी मांगने में पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
राजापुर निवासी राहुल केसरवानी ने बताया कि 31 मार्च 2024 को कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और गाली गलौज कर मारपीट की। थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अदालत में याचिका दायर की। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित के जज नीरज श्रीवास्तव के आदेश पर सरधुआ के बृजमोहन निषाद व पत्नी प्रिया के अलावा शिवा निषाद व धीरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद