{"_id":"5963c3dc4f1c1ba5288b477d","slug":"relief-received-from-rains-water-filled-with-ruffles","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश होने से मिली राहत, रपटों में नहीं भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश होने से मिली राहत, रपटों में नहीं भरा पानी
चित्रकूट
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
flood, heavy rain, mandakini, alaknanda, uttarakhand news, weather alert
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/ भौंरी (चित्रकूट)। सोमवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश तो हुई लेकिन नदियों के जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। हाईवे के दोनों रपटों का पानी कम हो गया जिससे आवागमन बेहद आराम से चलता रहा। मऊ,राजापुर, मानिकपुर, रैपुरा,सरैंया व पहाड़ी क्षेत्र में बारिश से कच्चे घरों के सामने जलभराव हो गया है। कंजारी व अहमदगंज गांव में दो दर्जन से अधिक घरों के चारों तरफ जलभराव हो गया है।
24 घंटे पूर्व बाल्मीकि व देउंधा नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर आवागमन कुछ घंटों के लिए रुक गया था लेकिन देर शाम तक जलस्तर कम होने से आवागमन बहाल हुआ। रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक धीमी गति से रुक-रुककर बारिश होने से जलस्तर सामान्य ही रहा और हाईवे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बावजूद इस बारिश से कई गांव के कच्चे घरों के लिए आफत हो रही है। रैपुरा थाना अंतर्गत पाह कंजारी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र मेें आरोप लगाया है कि गांव के सार्वजनिक रास्ता बंद करके तालाब की जमीन को जोत लिया है। जिससे आस-पास की बस्ती में बरसात का पानी घुस रहा है। कच्चे घर बने होने से गिरने के कागार पर पहुुंच गए हैं। समस्या का निदान नहीं हुआ तो सड़क जाम कर इसका ग्रामीण विरोध करेंगे। इस मौके पर धर्मपाल, सुरेश कुमार, रामऔतार आदि मौजूद रहे। मुख्यालय से सटे अहमदगंज गांव में भी ग्रामीणोें ने घरों के आसपास जलभराव से नुकसान होने की आशंका जताई है।