{"_id":"5ccdd8e9bdec22075d238cbc","slug":"rehabilitation-will-be-done-on-127th-booth-of-village-fadna-on-may-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम फदना के 127 बूथ पर 6 मई को होगा पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम फदना के 127 बूथ पर 6 मई को होगा पुनर्मतदान
Sat, 04 May 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम फदना में 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद ईवीएम गायब हो जाने पर चुनाव आयोग ने उस पोलिंग बूथ का मतदान शून्य करार देते हुए 6 मई को पुनर्मतदान कराए जाने के जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव को निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने मतदान कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को अवकाश दिन होने के बाद भी कलक्ट्रेट खोलने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को ग्राम फदना के पोलिंग बूथ (संख्या 127) में मतदान हुआ था। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी बूथ से चंद कदम दूर पर प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गई और चुनाव की बस आने का इंतजार करने लगी। थोड़ी देर बाद बस आने पर सभी चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपनी-अपनी चुनाव सामग्री लेकर बस में बैठ गए। जबकि फदना बूथ के चुनाव कर्मचारी एक-दूसरे के पास ईवीएम होने की उम्मीद लगाकर बस में बैठ गए। जबकि ईवीएम प्रतीक्षालय के पास ही छूट गई।
रात में स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए बस से उतरने पर ईवीएम न मिलने पर हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन भी पूरी रात ईवीएम की तलाश करता रहा लेकिन ईवीएम अगले दिन सुबह 9 बजे मतदान केंद्र के पास मिली। जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि ईवीएम सुरक्षित तो मिली लेकिन दूसरों के हाथ लग जाने के कारण चुनाव आयोग को इसकी सूचना दी थी। जिस पर चुनाव आयोग ने 6 मई को मतदान कराने के निर्देश जारी कर दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5 मई को सुबह 8 बजे पोलिंग पार्टी कलेक्ट्रेट से ग्राम फदना की बूथ (संख्या 127) के लिए रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि गांव में मुनादी कराई जाएगी। जिससे लोगों को चुनाव के बाबत जानकारी हो सके।