{"_id":"379c6127f6a746fcc75e2b4f4d68fb00","slug":"reflex-truck-full-of-cattle-seven-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, सात की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से बचकर भागने में मवेशियों से भरा ट्रक हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदे सात मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक से नौ मवेशियों को निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। तीन मवेशियों के भाग जाने की बात भी कही गई है। ट्रक चालक व परिचालक के बारे मे जानकारी नहीं मिली है। ट्रक में बैठा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की देर रात बांदा से इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक में चोरी के मवेशी ले जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मुख्यालय के पटेल तिराहे पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस बीच मवेशियों से लदा ट्रक वहां से गुजरा तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। तेज गति होने के कारण कालूपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया से निकलते ही ट्रक पलट गया। चालक परिचालक तो भाग निकले लेकिन उसमें मौजूद मजदूर मुख्त्यार पुत्र मकबूल निवासी हथगांव, फतेहपुर घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटने से सात मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मजदूर ने बताया कि बांदा से मवेशी लेकर इलाहाबाद के रास्ते बेचने के लिए बिहार जा रहे थे। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि ट्रक में कुल 19 मवेशी थे। जिनमें मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया।
तीन भाग निकले हैं, जबकि 9 मवेशी पुलिस सुरक्षा में हैं। इसके बाद कोतवाली में स्थानीय सुनील मिश्रा पुत्र देवशरण निवासी कछारपुरवा की तहरीर पर अज्ञात चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक व चालक-परिचालक का पता लगाया जा रहा है।