{"_id":"dcad25b7e767f37139d233775abf62d1","slug":"red-galaxies-from-getting-water-pollution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से मंदाकिनी का जल हो रहा लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से मंदाकिनी का जल हो रहा लाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाकिनी के सफेद पानी का रंग अब प्रदूषण के कारण लाल हो रहा है। जिससे आस्थावानों को इसकी चिंता होने लगी है। सूखे व पेयजल संकट से जूझ रहे जिले के मुख्यालय समेत आधा सैकड़ा गांव के लोगों की प्यास बुझाने वाली मंदाकिनी की हालत खराब होती जा रही है।
सूखे से जूझ रहे जनपद वासियों के लिए मंदाकिनी का जल जीवन प्रदान करता है। आज भी शहर के लोगों के साथ ग्रामीणों की प्यास इसी नदी के जल से बुझती है। कम बारिश से जहां किसान तबाह है, खेतों को पानी नहीं मिल रहा। वहीं नदी का जलस्तर भी कम हो रहा है।
रामघाट व भरतघाट से लेकर पुल घाट, बजरंग घाट के आसपास तो अक्सर जागरूक लोग सफाई अभियान चलाते हैं लेकिन कभी भी शंकर बाजार से लेकर बंधोइन की ओर जाने वाली नदी की हालत देखने की किसी को फुर्सत नहीं है। कुछ समाजसेवियों ने एक दिन पोस्टर के माध्यम से जागरूकता फैलाई थी, लेकिन फावड़ा किसी ने नहीं चलाया। जिससे नदी की हालत देखते ही आस्थावान दुखी होते हैं।