फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Recover the amount withdrawn for incomplete houses

अधूरे आवासों की निकली धनराशि की करें वसूली

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Recover the amount withdrawn for incomplete houses
फोटो-11- कलक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कामों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह व - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए जो लोक कल्याण संकल्प पत्र लागू किया गया है उसमें अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति को लाभ मिले इसी मंशा के साथ आप लोग कार्य करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं है, उसमें सुधार कराएं। 200 शैया अस्पताल खोह के संचालन के लिए पद सृजन के संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा जाए। मानिकपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास अधूरे होने की जानकारी पर मंत्री ने इसकी जांच कराकर तत्काल वसूली की की जाए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद स्तर से लेकर ब्लॉक, तहसील, ग्राम स्तर तक के अधिकारी कर्मचारी तैनाती स्थल पर ही रहकर कार्य करें। मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्लीमहराज ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास अधूरे पडे हैं और उनकी धनराशि निकाली जा चुकी है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने इसकी वसूली कराने को कहा है। बैठक में सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन व संस्कृति और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शहर के डाकबंगले में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई गई। कहा कि जिले में कई साल से कई अधिकारी जमे हुए हैं। आरोप लगाया कि यह सब पदाधिकारियों की सुनते हैं लेकिन कार्यकर्ता उपेक्षित रहते हैं।
जिनको जल्द से जल्द जिले हटाया जाए। जिस पर मंत्री ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को हटाया जाएगा। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला प्रभारी देवेश कोरी, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, जगदीश गौतम, शिवशंकर सिंह, लवकुश चतुर्वेदी, भागवत त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविंद मिश्र, विनोद द्विवेदी, पंकज अग्रवाल व प्रेमलाल बाल्मिीक आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट। राशन की दुकान में गड़बड़ी को लेकर देहरूच माफी गांव के ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री का डाक बंगले में घेराव करने का प्रयास किया। काफी देर तक ग्रामीण बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन मंत्री बाहर नहीं निकले। पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि इस शिकायत पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करा दी गई है।

इसके अलावा कई ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता ने दिए गये ज्ञापन में मांग किया है कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में विकास कार्य कराएं जाए। जिसमेें श्री हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाए। राजापुर को ब्लाक का दर्जा दिया जाए, रेलवे लाइन से जोड़ा जाए। बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने दिए ज्ञापन में कहा कि चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र सहित मानिकपुर क्षेत्र के तीर्थ क्षेत्रों का विकास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed