फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ravana made the design of the mask while looking at the corona

चित्रकूट: कोरोना को देखते हुए बनाया मास्क की डिजाइन का रावण

Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ravana made the design of the mask while looking at the corona
मास्क पहने रावण का पुतला बनाता कलाकार। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन नहीं हो रहा है। इसके बावजूद कमेटी के सदस्यों ने पुतला दहन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। संक्रमण को देखते हुए कारीगरों ने भी मास्क की डिजाइन वाले रावण के पुतले तैयार किए हैं। हालांकि इस बार कम आर्डर मिलने से वह निराश हैं।
विज्ञापन

पुरानी बाजार स्थित धुस के मैदान में रावण का पुतला जलाया जाएगा। पुतला बनाने वाले कारीगर विनय साहू ने 15 फीट का पुतला तैयार किया है। बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनने की डिजाइन का भी पुतला बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं श्ंाकर बाजार स्थित रामलीला कमेटी के सदस्य भी रावण दहन की तैयारी करने में जुटे हुए हैं। बताया शारीरिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उधर, भौरी, रैपुरा व मऊ में प्रतिवर्ष की भांति रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यहां शनिवार को मेघनाथ वध का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारिकापुरी निवासी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि वह हर साल रावण का पुतला बनाने का कार्य करता है। बताया कि पिछले साल उसने पांच पुतले बनाए थे। इस बार आर्डर न मिलने के कारण उसने पुतले नहीं बनाए। कमेटी के सदस्य इस बार स्वयं रावण के पुतले बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed