{"_id":"60b522698ebc3e29c2231837","slug":"rastrypati-ke-bhateje-ne-kiye-dersan-chitrakutt-news-knp6314837150","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के भतीजे ने चित्रकूट में किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के भतीजे ने चित्रकूट में किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे व उनके परिजन दोस्तों के साथ चित्रकूट में दर्शन करने पहुंचे। कई मंदिरों में माथा टेेककर कुछ स्थानों का भ्रमण भी किया। भरतकूप व चित्रकूट में अपने परिचितों के यहां रुके। दो दिन बाद सोमवार को जब रवाना हुए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जिले में शनिवार की देर रात देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भतीजे पंकज कोविंद अपने परिजन व दोस्तों के साथ चित्रकूट पहुंचे। भरतकूप निवासी ठेकेदार सूरसेन सिंह के भतीजे नीलेश सिंह के साथ उन्होंने श्रीकामदनाथ मंदिर में माथा टेका। कई अन्य मंदिरों में भी दर्शन किये। इसके अलावा रोपवे से लक्ष्मण पहाड़ी व हनुमानधारा के भी दर्शन किए। उनके साथ कुल नौ लोग थे। यह सब अपने निजी वाहन से आये थे। रात में पंकज कोविंद अपने दोस्त नीलेश के साथ भरतकूप में ठहरे और अन्य साथी चित्रकूट के लॉज में ठहरे।
इस दौरान राष्ट्रपति के भतीजे ने बताया कि वह चित्रकूट दूसरी बार आए हैं। प्रयागराज में पढ़ाई के दौरान भरतकूप निवासी नीलेश से पहचान होने के बाद यहां परिजन व दोस्तों के साथ दर्शन करते आये हैं। सोमवार को भरतकूप के एतिहासिक कूप व मंदिर में दर्शन कर अन्य तीर्थस्थल व रमणीक स्थलों का भ्रमण कर कानपुर की ओर रवाना हो गये। उनके जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। उनकी सुरक्षा के लिए भरतकूप शिवरामपुर से लेकर सीतापुर चौकी की पुलिस टीम सतर्क रही।