{"_id":"a3169b3183842ce636c507bf978d1d8d","slug":"rape-with-cousin-sister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग चचेरी बहनों से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग चचेरी बहनों से दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहिलपुरवा थाने के एक गांव के मजरे में तीन लोगों ने दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ गैंगरेप किया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर आरोपियों को जमकर पीटा। पीड़िताओं ने परिजनों के साथ बहिलपुरवा थाने में सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम बहिलपुरवा थाने के अंतर्गत एक गांव के मजरे में दो चचेरी बहनें खेत से चारा काटकर लौट रहीं थीं। वहां से लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे पास के ही मजरे के तीन लोगों ने उन्हें रोका और मुंह दबाकर पास के खेत में ले गए। आरोप है कि वहां पर तीनों ने इनके साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान वहां से गुजरे पीड़िताओं के ममेरे भाई ने चीखने की आवाज सुनी तो उसे घटना का पता चला।
विज्ञापन
उसने भागकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों आरोपियाें को दबोच लिया और जमकर मारापीटा। बाद में यह तय हुआ कि बात गांव में ही रहने दी जाए। इस बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पीड़ित बहनें आरोपियाें को सजा दिलाने की बात पर अड़ गईं। सोमवार को उनके परिजन बहिलपुरवा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िताओं को जिला अस्पताल भेजा है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन