फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   rambhadrachrya got honour

रामभद्राचार्य को किया सम्मानित

Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
rambhadrachrya got honour
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार को पंचवटी मंदाकिनी घाट परिसर में हुए कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सम्मानित किया गया। जगद्गुरु की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जगद्गुरु  की शोभायात्रा कांच मंदिर जानकी कुंड से शुरू होकर आरोग्यधाम पहुंची। यहां पंचवटी मंदाकिनी घाट परिसर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का सम्मान समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि दिव्यजीवन दास रहे। विजय विक्रम सिंह ने जगद्गुरु को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के निदेशक डा. वीके जैन ने कहा कि रामभद्राचार्य को पद्मविभूषण सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें मुरवल (बांदा) की श्रुति सिंह ने मां सरस्वती की वंदना, भजन और गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रयाग के कवि जयप्रकाश शर्मा प्रकाश ने यहां की महिमा बखानी- प्रभु रहता है कहां बंधु बतलाता हूं, प्रभु की पूजा का विधान समझाता हूं... पंक्तियां सुनाकर भगवान राम की कर्मस्थली चित्रकूट की महिमा बताई। जायस से आए कवि हरिश्चंद्र पांडे हरि जायसी ने मोहा-बुंबुवाई के रोई परी रतना, दुखद दुख देखि दुखइवया/ भहराई परी पिय पायन्ह पै कुल जीवन स्वामि साइगवा... पंक्तियां सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली से आए डा. रसिक किशोर सिंह नीरज ने लाख सलाखों के अंदर क्या भाव छिपाएगा/मन का चोर कहां बचता है रचना सुनाई। मुन्ना सिंह गौर ने अपनी रचना में गांवों से लुप्त होते जा रहे खेलों पर प्रकाश डाला। मौके पर क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीष, प्रांत उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, उमेश पोर वाल, दीपक पांडे, नीलांशु चतुर्वेदी, प्राची, रंजना उपाध्याय, राकेश शुक्ल, दुर्गेश तिवारी, शुभम राय त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed