फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rambhadracharya sweep the village Alwara in Kaushambi

कौशाम्बी के अलवारा गांव में स्वामी रामभद्राचार्य ने लगाई झाडू

Thu, 18 Dec 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पश्चिमशरीरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पश्चिमशरीरा Updated Thu, 18 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rambhadracharya sweep the village Alwara in Kaushambi
मोदी के स्वच्छता अभियान के नौ रत्नों में शुमार चित्रकूट विकलांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी श्रीरामभद्राचार्य ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के अलवारा गांव में झाड़ू लगाकर सफाई का गुरुमंत्र दिया।
विज्ञापन


धर्मांतरण के सवाल पर बोले कि किसी से कोई जबरदस्ती नहीं हो रही है। धर्मांतरण पर कानून बने, अच्छा है। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसाई बनने पर कोई हल्ला नहीं होता, तो हिंदू बनने पर क्यों तूफान खड़ा किया जा रहा है।  
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा के अलवारा (भगत का पुरा) स्थित स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने बृहस्पतिवार को विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलाधिपति और मोदी के स्वच्छता अभियान में शामिल स्वामी श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कालेज में एक मीटिंग हाल की भी आधारशिला रखी। वहीं बच्चों को अच्छी और संस्कारित शिक्षा पर बल दिया। स्कूल से निकलने के बाद वे सीधे भगत का पुरा गांव पहुंचे।


वहां ग्रामीणों के साथ झाड़ू लगाकर लोगों को मोदी के स्वच्छता मिशन से जुड़ने का संदेश दिया। लोगों को तन, मन, भवन और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया। वहीं सफाई मुद्दे पर कभी झाड़ू नहीं लगाने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी को उन्होंने बचकाना करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed