फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rally extracted with more voting resolution

अधिक मतदान कराने का संकल्प लेकर निकाली रैली

Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rally extracted with more voting resolution
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने मानव श्रंखला से बनाया भारत का नक्शा, - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें नारे व स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राें ने रैली निकाली तो रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम मिले।
विज्ञापन



बुधवार को मतदाता दिवस पर शहर के सीआईसी कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शहर के स्कूल व कालेज के स्काउट गाइड व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न गलियों में घूमी जिसमेें छात्र-छात्राओं ने नारा लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने को प्रेरित  किया। बाद में कालेज परिसर में भारत के
विज्ञापन


नक्शा रूप में मानव श्रंखला बनाई।  जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उपस्थित जनसमूह को मतदान कराने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में दृष्टि संस्था, जनसेवा इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटक के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली में कृषक इंटर कालेज भौरी, बजरंग इंटर कालेज, सपहा, ज्ञान भारतीय इंटर कालेज ब्रम्हचर्य स्कूल के स्काउट गाइड, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही महिला दौड़, स्कूटी रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार गुलाब सिंह, प्रधानाचार्य सीआईसी रणबीर सिंह, लवलेश सिंह, सुनील वर्मा, अनिल दीक्षित, अमित अग्रवाल,विनोद कुमार, आशुतोष दुबे, विवेक मिश्रा,फूलचंद्र वंशी आदि मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरी के बच्चों ने मतदाता जागरूता रैली निकाली। इस मौके पर शिक्षक अमर नाथ यादव, छेदीलाल, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बरगढ़ के राजकीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed