फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Raised the issue of corruption in the assembly

सदर विधायक ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मामला उठाया

Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of corruption in the assembly
चित्रकूट। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा पटल पर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शून्यकाल में शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार का मामला उठाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत प्राथमिक विद्यालय रगौली में एक साथ 13 शिक्षकों को निलंबित किया गया और एक माह के अंदर जिन्होंने पैसे दिए उन्हें बहाल कर दिया गया। मंगलवार को दूरभाष में विधायक ने बताया कि कई शिक्षक जो पैसा देने में असमर्थता दिखा रहे हैं वे अभी भी निलंबित चल रहे हैं। जिनका सत्यापन ब्लॉकवार जांच कराकर किया जा सकता है।
एसएमसी समिति को खेलकूद सामग्री खरीदनी थी, लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रिश्तेदार की ओर से अपनी चहेती फर्म जनपद मऊ की ओर से दबाव बनाकर लगभग 70 विद्यालयों में मानक विहीन खेलकूद सामग्री की आपूर्ति करा दी गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चरैया क्षेत्र मानिकपुर के सात माह से निलंबित चल रहे सहायक शिक्षक राजाराम गौतम की बीआरसी मानिकपुर व कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के चक्कर काटते-काटते 18 मई को अचानक मृत्यु हो गई। इन बिंदुओं पर विधानसभा अध्यक्ष ने संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा मंत्री ेको जांच कराकर 90 दिन के भीतर संबंधित सदस्य सहित एक प्रति विधानसभा सचिवालय भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed