फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rainfall of 355 mm, away from danger marks, rivers water

355 मिमी हो चुकी बारिश, खतरे के निशान से दूर हैं नदियों का पानी

Tue, 11 Jul 2017 11:20 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 11 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rainfall of 355 mm, away from danger marks, rivers water
मौसम - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से जिले के कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। नदियों का जलस्तर तो ज्यादा नहीं बढ़ा लेकिन नाले उफ नाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ी है। अबतक जिले में 355 मिमी बारिश हो चुकी है। मंदाकिनी व यमुना का जलस्तर क्रमश: 123.80 मीटर व 77.14 मीटर तक पहुंच गया है। दोनों नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से काफी दूर हैं।

     जिले के हाईवे देउंधा, लालापुर व अहिरी के नालों में जलभराव तो खूब है लेकिन 24 घंटे से रपटे के नीचे से ही जलबहाव होने से यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उपकृषि निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि अब तक जिले में 355 मिमी बारिश हो चुकी है। खेती व मौसम के लिहाज से हुई बारिश संतोषजनक है। उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एएन गुुप्ता ने बताया कि मंदाकिनी का पानी 123.80 मीटर और राजापुर के यमुना नदी का पानी 77.14 मीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि दोनों नदियों में फिलहाल खतरे के निशान तक अभी पानी पहुंचने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed