फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain, trees and pillars fell with the storm

आंधी के साथ बारिश, पेड़ और खंभे गिरे

Mon, 23 May 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rain, trees and pillars fell with the storm
फोटो-6- शहर के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/बांदा। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बड़े बदलाव का असर चित्रकूटधाम मंडल में सीधा पड़ा है। सोमवार को तेज आंधी ने काफी कुछ उलट-पलट दिया। घने बादलों के बीच हुई बारिश ने लू और तपिश काफूर कर दी। पारा पांच डिग्री नीचे आ गया। मौसम खुशगवार हो गया। मंगलवार को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

आंधी के साथ बारिश होने से जिले की प्रमुख सड़कों व गलियों में पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर जाम लगा रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। घरों के टिन छप्पर भी उड़ गए।
विज्ञापन

चित्रकूट से, कर्वी अंतर्गत मऊ कस्बे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कर्वी पहाड़ी मार्ग में भारीभरकम पेड़ रास्ते में गिर गए। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। आंधी से टीन टप्पर उड़ गए। मानिकपुर तहसील मेें स्थित वकीलों के टिन के बने शेड भी उड़ गए। जानकीकुंड अस्पताल परिसर की छत पर लगा मोबाइल टॉवर गिर गया है। राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति व पानी की सप्लाई बंद हो गई है। आंधी चलने व बारिश होने से सबसे अधिक बिजली विभाग को नुकसान हुआ है। कई ट्रांसफार्मर फुंक गए। उपकरण खराब हो गए। दर्जनों खंभे गिर गए। देर रात तक बिजली कर्मचारी बिजली की आपूर्ति शुरू करने के लिए कार्य में जुटे रहे। सड़कों में गिरे पेड़ों को हटाने का काम कि या गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, चालक की मौत
चित्रकूट। जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत बरेही गांव के पास गुजर रहे ट्रैक्टर पर आंधी के कारण पेड़ गिर गया। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। उसका भतीजा व एक अन्य घायल हो गए। घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के विजयपुर थाना अंतर्गत पंचापुर गांव के रिक्कू (30) पुत्र सियाराम खेतों की जमीन ट्रैक्टर के माध्यम से बराबर करने का काम करता है। सोमवार को वह कर्वी से रूपौली गांव जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर के पास स्थित बगरेही गांव के पास आंधी आने से एक पेड़ ट्रैक्टर पर गिर गया। चालक रिक्कू व उसका भतीजा पवन दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चालक रिक्कू रावत की मौत हो गई, जबकि भतीजा पवन पुत्र रामजी रावत निवासी थाना विजयपुर गांव पंचापुर घायल है। एक अन्य को भी मामूली चोट आई है। मृतक के चाचा महेश मौके पर पहुुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed