फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain in Madhya Pradesh: Mandakini flows two meters above the danger mark.

Chitrakoot News: मध्य प्रदेश में बारिश से मंदाकिनी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर

Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rain in Madhya Pradesh: Mandakini flows two meters above the danger mark.
फोटो 31 सीकेटीपी 01 मंदाकिनी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर। संवाद
चित्रकूट। मध्य प्रदेश व पहाड़ी इलाकों में रविवार देर रात से हो रही बारिश ने धर्मनगरी की मुसीबतें फिर बढ़ा दी हैं। मंदाकिनी एक बार फिर उफान पर आ गई।
विज्ञापन

रविवार की अपेक्षा सोमवार की सुबह करीब तीन मीटर जलस्तर बढ़ गया, जो खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर (128.550 मीटर) पहुंच गया। पानी से रामघाट की दुकानें फिर जलमग्न हो गईं। इससे दुकानदारों की समस्या फिर से पहले जैसी हो गईं।
गनीमत रही कि दोपहर से जलस्तर में कमी देखी गई। वहीं रामघाट के बाहरी इलाकों में साफ सफाई का भी काम तेजी से शुरू हैं। रविवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई तेज बारिश के बाद सोमवार की भोर करीब तीन बजे से जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे मंदाकिनी का जलस्तर 125.750 मीटर था। जो सुबह जो सुबह सात बजे 128.550 मीटर हो गया था। नदी का पानी बढ़ने से रामघाट के साथ तटवर्ती इलाकों और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी। रामघाट की दुकानों में फिर पानी भर गया। जबकि रविवार शाम को दुकानदार सफाई में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ की सूचना पर प्रशासन भोर से ही लोगों को स्थिति के बारे में जानकारी देने में जुट गया था। चारों ओर लाउडस्पीकर लगाकर अनाउंस करने में कर्मचारी लगे रहे। इसके बाद जलस्तर में गिरावट होने लगी। दोपहर 12 बजे 127.400 मीटर और तीन बजे हो गया। जिससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली। जबकि अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे जलस्तर बढ़ने की आशंका फिर जताई जा रही है।
दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन किट और राहत सामग्री वितरित की जा रही है। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम चंद्रशेखर, एसडीएम अजय यादव, पूजा गुप्ता, विपिन कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी बाढ़ प्रभावित गांव पहुंच कर पीड़ितों से मिलकर राशन किट वितरित करने में सुबह से ही जुटे हैं।

बिजली ठप, मोबाइल बंद, कनेक्शन कटा
चित्रकूट। 29 अगस्त को आई विकराल बाढ़ से रामघाट, तरौंहा, गोबारिया सहित मानिकपुर के कई गांवों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। तीन दिन बाद भी मानिकपुर-सतना मार्ग सहित कई गांवों के संपर्क मार्ग बंद हैं, जो पानी के बहाव में बह गए थे।

गांवों की गलियों में भरे कीचड़ से लोगों की मुसीबत कम नहीं हो रही। बिजली और जलापूर्ति ठप होने से मोबाइल चार्जिंग की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे लोगों का बाहर से संपर्क कट गया है। लोग दूसरे गांवों में जाकर मोबाइल चार्ज करने को मजबूर हैं। (संवाद)

फोटो 31 सीकेटीपी 01 मंदाकिनी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर। संवाद

फोटो 31 सीकेटीपी 01 मंदाकिनी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर। संवाद

फोटो 31 सीकेटीपी 01 मंदाकिनी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर। संवाद

फोटो 31 सीकेटीपी 01 मंदाकिनी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed