फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain brings relief from heat, farmers suffer partial losses

Chitrakoot News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों को आंशिक नुकसान

Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from heat, farmers suffer partial losses
फोटो न- 30 सीकेटीपी 25 शहर के सिविल लाइन में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बारिश के दौरान का नजारा। 
चित्रकूट। भीषण गर्मी से आखिरकार लोगों को राहत मिली है। बुधवार को तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन




बारिश के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लॉक कार्यालय जाने वाली गली, मिशन सड़क और धनुष चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जलभराव देखा गया। खोही, शिवरामपुर, भरतकूप और मानिकपुर क्षेत्र के गांवों की गलियों में भी पानी भर गया। बारिश के कारण खलिहानों में रखी फसल भीग गईं।
विज्ञापन




लोढ़वारा गांव के किसान राममिलन और कसहाई गांव के किसान रमेश सिंह ने बताया कि कई किसानों ने अभी तक अपनी फसल की मड़ाई नहीं की थी और कटी हुई फसल खेतों और खलिहानों में रखी थी। बारिश से फसल भीग जाने के कारण अब उसे सुखाने के बाद ही मड़ाई की जा सकेगी, जिससे गेहूं के दाने काले पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने फसल काटने के साथ ही मड़ाई पूरी कर ली थी, इसलिए बारिश से केवल आंशिक नुकसान हुआ है।



बिजली की आपूर्ति सात घंटे से अधिक रही बंद



चित्रकूट/खोही। तेज हवा और बारिश के कारण रात करीब एक बजे शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई, जो कई मोहल्लों में सात घंटे से अधिक समय तक बंद रही। खोही पावर हाउस से भी रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे खोही, बालापुर माफी, भगनपुर, सेमरियां, जगन्नाथवासी, छपरा, बौनापुर और संग्रामपुर क्षेत्रों में बिजली नहीं आई। बिजली न होने के कारण नलकूप भी बंद रहे, जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई और स्थानीय लोगों को हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ा।




बिजली गिरने से किसान झुलसा



चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान अचानक एक खेत में बिजली गिर गई। जिससे खेत में काम कर रहे किसान वीरेंद्र प्रजापति (37) गंभीर रूप से झुलस गए। फौरन परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फोटो न- 30 सीकेटीपी 25 शहर के सिविल लाइन में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बारिश के दौरान का नजारा। 

फोटो न- 30 सीकेटीपी 25 शहर के सिविल लाइन में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बारिश के दौरान का नजारा। 

फोटो न- 30 सीकेटीपी 25 शहर के सिविल लाइन में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बारिश के दौरान का नजारा। 

फोटो न- 30 सीकेटीपी 25 शहर के सिविल लाइन में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बारिश के दौरान का नजारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed