फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Railways to acquire land from farmers for third railway line

Chitrakoot News: तीसरी रेल लाइन के लिए किसानों से जमीन लेगा रेलवे

Tue, 20 Jan 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 20 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Railways to acquire land from farmers for third railway line
फोटो 20सीकेपीटी-01-मानिकपर रेलवे स्टेशन। संवाद
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर से इरादतगंज तक बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन के लिए रेलवे जनपद में किसानों से 401890 वर्ग मीटर जमीन क्रय करेगा। यह जमीन रेलवे अब मऊ व मानिकपुर तहसील क्षेत्र के पौने तीन सौ किसानों से ली जाएगी। इसके लिए रेलवे ने जमीन अधिग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी है। इस नई लाइन के बिछने से मुंबई-प्रयागराज-वाराणसी रूट पर ट्रेनों की गति और संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

यह तीसरी रेल लाइन परियोजना कुल 84 किलोमीटर लंबी होगी और प्रयागराज छिवकी से इरादतगंज होते हुए मानिकपुर तक बिछाई जाएगी। यह लाइन जसरा, लोहगरा, शंकरगढ़ और डभौरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 1329 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। हालांकि, मानिकपुर से इरादतगंज के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए जमीन कम पड़ रही है। ऐसे में उत्तर मध्य रेलवे मऊ और मानिकपुर तहसील में किसानों से 401890 वर्ग मीटर जमीन क्रय करेगा। यह जमीन 282 किसानों से ली जाएगी। मऊ तहसील में 227 और मानिकपुर तहसील में 55 किसानों से जमीन अधिग्रहण करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
इन गांवों के किसानों से क्रय होगी जमीन :
तहसील मऊ के भटगवां, बोझ, चन्नाढ़, डोडियामाफी, कनियाढ, कटैयाडांढ़ी, कोलमजरा, कोनिया, लपांव, मनका छतैनी, गाहूर एवं तहसील मानिकपुर के ऊंचाडीह, चुरेह केशरूवा, कोटा कंदैला, मानिकपुर रूरल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी सुगम
तीसरी लाइन बिछने से मुंबई-प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसमें नासिक, ओंकारेश्वर, वाराणसी और चित्रकूट जैसे तीर्थ स्थलों के साथ-साथ खजुराहो, अजंता-एलोरा गुफाओं और अन्य धरोहर स्थलों तक यात्रा सुगम होगी।
----------
130 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
वर्तमान में इटारसी-जबलपुर-मानिकपुर सेक्शन में ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा है। नई तीसरी रेल लाइन के तैयार होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने की योजना है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

---------
बोले जिम्मेदार-
मानिकपुर-इरादतगंज तक तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए मऊ और मानिकपुर तहसीलों के किसानों से जमीन ली जाएगी। इसके लिए जमीन चयनित कर किसानों से अधिग्रहण की कार्रवाई अपनाई जा रही है।- प्रवीण कुमार पांडेय, सहायक अधिशासी अभियंता निर्माण, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed