{"_id":"57d830db4f1c1b2d46d483af","slug":"rahul-will-seek-blessings-from-kamtanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामता नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद खाट सभा करेंगे राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामता नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद खाट सभा करेंगे राहुल
चित्रकूट
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर रोड़ शो के मार्ग का निरीक्षण करती एसपीजी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 15 सितंबर को भगवान कामता नाथ के दर्शन कर बुंदेलखंड में चुनावी विगुल फूंकेंगे। चित्रकूट में होने वाली खाट सभा से पहले वह रोड शो करते हुए कामता नाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां भगवान का आशीर्वाद लेकर वह सीतापुर स्थित पोद्दार इंटर कालेज मैदान में होने वाली खाट सभा में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी का जिले में आगमन गुरुवार शाम ही हो जाएगा। राजापुर में कुछ देर रुकने के बाद वह मुख्यालय के डाक बंगला पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के दौरान कार्यकर्ताओं से जिले के हालात पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
उनकी सुरक्षा में लगी एसपीजी टीम ने मंगलवार को राजापुर से लेकर डाक बंगला और फिर खाट सभा स्थल तक के मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा ने बताया कि सभा के लिए 1500 खाटों की व्यवस्था जिले से ही की गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी की खाट सभा पहले शिवरामपुर के सरस्वती शिशु मंदिर के बगल के मैदान में होनी थी। एसपीजी ने भी इसके लिए हरी झंडी दे दी थी। लेकिन बारिश की आशंका पर शाम को स्थान बदल दिया गया। एसपीजी के साथ चल रही पीके टीम के सदस्यों का मानना रहा कि इस मैदान की मिट्टी में ज्यादा नमी है।
सभा के दौरान यदि बारिश हुई तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। इसके बाद टीम ने सीतापुर के पोद्दार इंटर कालेज मैदान का निरीक्षण किया। एसपीजी के एआईजी जेपी शाही ने बताया कि इसी मैदान पर खाट सभा होगी।
तय कार्यक्र्रम के अनुसार, राहुल गांधी खाट सभा से पहले मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद भगवान कामता नाथ मंदिर में माथा टेककर किसानों के बीच पहुंचेंगे।