फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rahul Gandhi's arrest outraged congressmen blocked highway

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों ने हाइवे जाम किया

Thu, 03 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो िचत्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो िचत्रकूट Updated Thu, 03 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's arrest outraged congressmen blocked highway
हाइवे पर जाम लगाए बैैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दो बार गिरफ्तारी से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर हाइवे पर जाम लगा दिया। एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रशासन व पुलिस अधिकारी कांग्रेसियों को समझाते रहे। लेकिन कोई सड़क से हटने को तैयार नहीं हुआ।


  गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बी हनुमंथा राव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जिसमें कार्यकर्ता हाथों में झंडे बैनर, लेकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पटेल चौराहे पहुंच गए। जिलाध्यक्ष रामभवन ने कहा कि देश की के लिए शहीद होने वाले सैनिकों क साथ केंद्र सरकार लगातार अन्याय कर रही हैं।
विज्ञापन



जब कोई इस बात को लोकतांत्रिक तरीके उठाना चाहता है तो उसको दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय  ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रही है। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज मिश्रा ने कहा कि कांग्र्रेस पार्टी ने हमेशा सैनिकों के हित में कार्य किया है। भाजपा सरकार मात्र दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां गलत होने से कश्मीर में रहने वाले लोग पाकिस्तान के गोली बारी के शिकार हो रहे हैं।  इसी दौरान कांग्रेसियों ने हाइवे पर बैठकर जाम लगा दिया। एक घंटे 20 मिनट तक चले जाम के दौरान दो बार सदर एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और सीओ राजेश तिवारी कोतवाल सत्यपाल सिंह के साथ सड़क से हटने को कहते रहे।


लेकिन कोई नहीं हटा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर बाद राष्ट्रीय सचिव की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया। जिसमें राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने और शहीद जवान के परिजनों को मदद दिलाने की मांग की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed