{"_id":"915520c2738cab48d4cdf1fa0afb5747","slug":"pyswni-river-students-drown-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पयस्वनी नदी में छात्र डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पयस्वनी नदी में छात्र डूबा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 23 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ खेलने गया 11 वर्षीय बालक बुधवार को पयस्वनी नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने उसके घर जाकर सूचना दी। देर शाम बच्चे का शव निकाला गया।
विज्ञापन
बल्दाऊगंज निवासी कुक्कू उर्फ अनुज (11) पुत्र राजकरण बुधवार को अपने साथियों के साथ रेलवे पुल के पास खेलने गया था। बताया जाता है कि खेलते-खेलते बच्चों ने पयस्वनी नदी में नहाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सभी बच्चे सुंदर घाट में नहाने लगे। कुक्कू अचानक गहरे पानी में चला गया। जब देर तक वह बाहर नहीं आया तो घबराए बच्चों ने घर जाकर इसकी जानकारी दी।
इस पर परिजन भागते-भागते नदी के किनारे पहुंचे। देर शाम उसका शव निकाला गया। कुक्कू कक्षा चार का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस में उसकी मां की हालत बार बार बिगड़ रही थी।
विज्ञापन