{"_id":"580519b54f1c1b726b702f0b","slug":"putting-helmets-bike-riders-not-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न लगाने से बाइकसवार मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न लगाने से बाइकसवार मरा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांडीखेरा गांव के युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में बैठे शोकाकुल परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मवेशी से बचने की कोशिश में चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वह हेलमेट नहीं लगाए था और सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पहाड़ी थाना क्षेत्र कांडी खेरा निवासी गोरेलाल उर्फ राजकरन (38) पुत्र सद्धू प्रसाद रविवार की शाम बाइक से कोतवाली क्षेत्र के चकमाली गांव जा रहा था। अमानपुर गांव के पास हाईवे पर मवेशी को बचाने के प्रयास में वह सड़क पर जा गिरा। सामने से आए ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगाें की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोेमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को बरामद कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि गोरेलाल हेलमेट नहीं लगाए था और दुर्घटना के दौरान उसके सीने व सिर पर गंभीर चोट आई थी।
गोरेलाल खुद भी ट्रक चालक था। उसे कभी सोचा भी न होगा कि जिससे उसकी रोजी रोटी चलती है, उसी तरह का वाहन काल बन जाएगा। वह चकमाली क े ट्रक मालिक के घर ट्रक लेने ही जा रहा था। उसकी मां दशोदिया देवी ने बताया कि वह कई साल से ट्रक चला रहा था। घटना के बाद उसकी नि:शक्त पत्नी अभिलाषा, दो पुत्र व एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में वह मंझला था।