फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Put faith in severe cold plunge

कड़ाके की ठंड में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 15 Jan 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 15 Jan 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Put faith in severe cold plunge

भीषण ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पाई।

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई और खिचड़ी दान की।

हालांकि तड़के मौसम का असर जरूर दिखा, पर जैसे- जैसे दिन चढ़ा लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मुख्य मेला भरतकूप मंदिर में लगा। यहां देर रात तक श्रद्धालुओं की हलचल रही। डीएम नीलम अहलावत, पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद समेत कई अफसरों ने वहां पहुंचकर दर्शन किए।

गुरुवार को भीषण गलन रही। उच्चतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री पर आ गया, किंतु भीषण ठंड में भी लोगों की आस्था नहीं डिगी। तड़के ही लोगों ने स्नान किया और खिचड़ी दान किया।

मुख्यालय में हालांकि पुल घाट और अन्य जगहों पर पिछले साल जितनी भीड़ नहीं दिखी पर स्नानार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। उधर, भरतकूप के कूप पर स्नान कर लोगों ने मंदिर में दर्शन किए और दान-दक्षिणा दी।

डीएम नीलम अहलावत, पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद भी दर्शन करने पहुंचे और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी भोला गौतम बताते हैं कि संभवत: यह इकलौता मंदिर है, जहां भरत जी के साथ उनकी पत्नी मांडवी की मूर्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed