फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pump canal running crisis over the paddy nursery

पंप कैनाल न चलने से धान की नर्सरी पर संकट

Sat, 02 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 02 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pump canal running crisis over the paddy nursery
चिल्लीराकस पंप कैनाल की बेराउर के पास की नहर। - फोटो : अमर उजाला

राजापुर(चित्रकूट)। दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों की धान की फसल चिल्लीराकस पंप कैनाल से पानी न मिल पाने के कारण किसानों की नर्सरी तैयार नहीं हुई। अमर उजाला में खबर छपने के बाद लघु डाल नहर के अधिकारियों ने दावा किया कि कैनाल चलाया तो गया लेकिन पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने तथा यमुना में पानी कम होने से कुछ किलोमीटर तक ही पानी पहुंच पाया।

विज्ञापन


     लघु डाल नहर के अधिशाषी अभियंता अजय मेहरोत्रा ने बिजली विभाग पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से पंप नहीं चलाया जा सका। बताया कि पंप कै नाल की मशीनें तो दुरूस्त करा ली गई हैं। जून महीने का रिकार्ड बताया कि 14  से 30 जून के बीच बारिश का पानी भरने और बिजली आपूर्ति न मिलने से सात दिन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा हर दिन चार से आठ घंटे तक  पंप चलाया गया है। जिससे सभी नहरों में पानी की आपूर्ति की हुई। इस दौरान लो वोल्टेज भी कैनाल न चल पाने का कारण रहा। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने माना कि नहरों की सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मनरेगा से साढ़े छह लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि सांसद-विधायक भी यदि अपनी निधि से कुछ धनराशि दे दें तो नहरों की सफाई कराई जाए। जिससे पानी टेल तक पहुंचेगा। उधर, अधिशासी अभियंता के दावों को खारिज करते हुए स्थानीय बेराउर, चिल्ली के किसान शिव शंकर सिंह और संतोष कुमार ने बताया कि कागजी लिखा पढ़ी में कैनाल संचालित है। मई-जून  में गांव के तालाबों को ट्यूबवेल चलवाकर भरवाया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed